1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: भारतीय बाजार में तूफानी तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया ऑल टाइम हाई

Share Market: भारतीय बाजार में तूफानी तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया ऑल टाइम हाई

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 05, 2023 09:44 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 09:59 am IST

Share Market: भारतीय शेयर में तेजी का दौर कायम है। आज बाजार खुलते ही निफ्टी ने ओपनिंग के समय 20,813 का स्तर छुआ, जो कि एनएसई के मुख्य सूचकांक का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

निफ्टी ने 20,813 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है।- India TV Hindi
निफ्टी ने 20,813 का नया ऑल टाइम हाई बनाया है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार तूफानी तेजी का दौर बरकरार है। बाजार में सभी बड़े इंडेक्सों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 210.09 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 69,057.87 अंक और एनएसई निफ्टी 66.80 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 20,750 अंक पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1,425 शेयर बढ़त के साथ 513 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। 

बता दें, आज बाजार खुलते ही निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने नया लाइफ टाइम हाई बना लिया। निफ्टी ने ओपनिंग के समय 20,813 का स्तर छुआ, जो कि एनएसई के मुख्य सूचकांक का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। वहीं, बीएसई सेंसेक्स भी अपने अब तक के उच्चतम स्तर 69,306 पर खुला था। 

लार्ज कैप के साथ स्मॉल कैप और मिडकैर शेयरों में भी फ्रैश खरीदारी देखी जा रही है। ऑटो, सरकारी बैंक, मेटल,  इंफ्रा, हेल्थकेयर और इन्फ्रा शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हालांकि, आईटी इंडेक्स दबाव के साथ कारोबार कर रहा है। 

लूजर्स और गेनर्स? 

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, जेएसडब्लू स्टील, पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचयूएल और टीसीएस गेनर्स हैं। वहीं, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, विप्रो, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा लूजर्स हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशियाई के ज्यादातर बजारों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग,सियोल  और  जाकार्ता के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बैंकॉक के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार सोमवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 77.95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। एफआईआई की ओर से कल भारतीय बाजारों में 2,073 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा