1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार

शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Nov 06, 2023 09:32 am IST,  Updated : Nov 06, 2023 09:59 am IST

फेड रिजर्व ने जब से ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है, घरेलू शेयर बाजार में लगातार बढ़त का रुख कायम है। इस सप्ताह दूसरी तिमाही के नतीजे, घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े और वैश्विक बाजार संकेत अपना असर डालेंगे।

कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं।- India TV Hindi
कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। Image Source : FILE

घरेलू शेयर बाजार (share market) में सोमवार को लगातार तेजी का रुख कायम है। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) मार्केट ओपन होते समय 291 अंकों की तेजी के साथ 64655 के आस-पास कारोबार कर रहा था।  इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बेंचमार्क निफ्टी (Nifty) 91.15 अंक की उछाल के साथ 19321 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। ओपनिंग के समय हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी पर प्रमुख लाभ पाने वालों स्टॉक्स में से थे, जबकि एचयूएल एकमात्र नुकसान वाला स्टॉक्स दिखा था।

ये शेयर हैं फोकस में

शेयर मार्केट में आज कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, वेदांता, एनटीपीसी, आईओसी, डेल्हीवरी और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर के स्टॉक्स पर होगी। सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, पूंजीगत सामान, धातु और रियल्टी प्रत्येक में 1 प्रतिशत की बढ़त है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.5 प्रतिशत ऊपर है।  WTI क्रूड की कीमतें सोमवार सुबह 0.52% ऊपर 80.98 डॉलर पर और ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.37% ऊपर 85.20 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं।

प्री-ओपनिंग में भी बढ़त

घरेलू शेयर मार्केट ने सोमवार को अपने प्री-बुकिंग सेशन में भी बढ़त के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) प्री-ओपनिंग के समय 395 अंक की तेजी के साथ 64,759 अंक के करीब कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी 69 अंक की तेजी के साथ 19299 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सोमवार को पॉजिटिव खुले। मिंट की एनएसई ने गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स को 6 नवंबर, 2023 के लिए अपनी F&O बैन लिस्ट में जोड़ा है।

एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 नवंबर, 2023 को शुद्ध रूप से 12.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध रूप से 402.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा