1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Today : अमेरिका में रेट कट से मुस्कुराया शेयर बाजार, बड़ी तेजी के साथ मार्केट की हुई शुरुआत

Share Market Today : अमेरिका में रेट कट से मुस्कुराया शेयर बाजार, बड़ी तेजी के साथ मार्केट की हुई शुरुआत

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 19, 2024 09:15 am IST,  Updated : Sep 19, 2024 09:37 am IST

Why Share Market Up Today : अमेरिका में ब्याज दरों में हुई कटौती का भारतीय शेयर बाजार ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। बीएसई सेंसेक्स आज 411 अंक की बढ़त के साथ खुला। निफ्टी में अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है।

भारतीय शेयर बाजार- India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार Image Source : FILE

Why Share Market Up Today : अमेरिकी केद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर घटाने का भारतीय शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर देखने को मिला है। आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। यूएस फेड ने बुधवार रात 4 साल में पहली बार ब्याज दर में कटौती की। फेड ने ब्याज दर में 0.50 फीसदी की बड़ी कटौती की है। आगे भी फेड द्वारा रेट कट करने की उम्मीद है। फेड रेट में कटौती से कर्ज सस्ता हो जाता है। इससे भारत जैसे उभरते बाजारों में अच्छा-खासा निवेश देखने को मिलेगा।

600 अंक उछला सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 411 अंक की बढ़त लेकर 83,359.17 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.74 फीसदी या 605 अंक की तेजी के साथ 83,546 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.69 फीसदी या 173 अंक की बढ़त लेकर 25,551 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी-50
Image Source : FILEनिफ्टी-50

आईटी और रियल्टी शेयरों में उछाल

शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 1.32 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी रियल्टी में 1.21 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.69 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.90 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.84 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.53 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.41 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.08 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.51 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.89 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.66 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.89 फीसदी की तेजी देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा