1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market today: RBI की पॉलिसी से पहले सपाट खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी

Share Market today: RBI की पॉलिसी से पहले सपाट खुला शेयर बाजार, इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 06, 2024 09:22 am IST,  Updated : Dec 06, 2024 11:06 am IST

आरबीआई मोद्रिक पॉलिसी से पहले बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान में झूल रहे हैं। मौद्रिक पॉलिसी के बाद बाजार में हलचल तेज होने की उम्मीद है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक समीक्षा बैठक के ऐलान से पहले शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। हरे निशान में खुलने के बाद बाजार लाल और हरे में झूल रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 10.06 अंक चढ़कर 81,767.24 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 9.55 अंक टूटकर 24,698.85 अंक पर कारोबार कर रहा है। मजबूती वाले शेयरों पर नजर डालें तो ICICI BANK, M&M, ITC, JSWSTEEL, BHARTIARTL, SUNPHARMA, NTPC, INDUSINDBK और HCLTECH में तेजी हैं। वहीं, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स आदि स्टॉक्स में गिरावट है। 

विदेशी निवेशकों ने बंपर खरीदारी की 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,539.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

5 दिनों में निवेशकों की संपत्ति 15 लाख करोड़ बढ़ी 

आपको बता दें कि घरेलू बाजार में पिछले पांच सत्रों से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 15.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। बीएसई सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्र में 2,722.12 अंक यानी 3.44 प्रतिशत चढ़ा है। सेंसेक्स गुरुवार को 809.53 अंक चढ़कर 81,765.86 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले पांच सत्रों में 15,18,926.69 करोड़ रुपये बढ़कर 4,58,17,010.11 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एनएसई निफ्टी गुरुवार को 240.95 अंक की बढ़त के साथ 24,708.40 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा