1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, Sensex और NIFTY दोनों सूचकांक लाल निशान में पहुंचे

Stock Market में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट, Sensex और NIFTY दोनों सूचकांक लाल निशान में पहुंचे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 20, 2022 11:04 am IST,  Updated : Jun 20, 2022 11:04 am IST

सेंसेक्स में टाटा स्टील, एमएंडएम, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market  Image Source : FILE

Highlights

  • सेंसेक्स 17.76 अंकों की गिरावट के साथ 51,342.66 पर कारोबार कर रहा
  • निफ्टी 22.70 अंकों की गिरावट के साथ 15,270.80 पर कारोबार कर रहा
  • ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 112.95 डॉलर प्रति बैरल पर आया

Stock Market में सोमवार को तेजी के साथ शुरुआत होने के बाद गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा, लेकिन कुछ ही मिनट में सूचकांक ने ये बढ़त गवां दी और लाल रंग में चला गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सूचकांक 253.

69 अंक की तजी के साथ 51,614.11 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 69.6 अंक बढ़कर 15,363.10 पर पहुंच गया। प्रमुख सूचकांक हालांकि इस तेजी को बरकरार नहीं रख सके और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 17.76 अंकों की गिरावट के साथ 51,342.66 पर, जबकि निफ्टी 22.70 अंकों की गिरावट के साथ 15,270.80 पर कारोबार कर रहा था। 

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में टाटा स्टील, एमएंडएम, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने को मिली। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और सोल में गिरावट थी, जबकि शंघाई और हांगकांग हरे रंग में कारोबार कर रहे थे। 

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट 

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 112.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रुप से 7,818.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़ा 

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 77.93 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी कोषों की बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेश में डॉलर की मजबूती ने रुपये के लाभ को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.98 पर मजबूत खुला, और फिर तेजी के साथ 77.93 के भाव पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा