1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में लौटी खरीदारी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 18, 2024 09:30 am IST,  Updated : Apr 18, 2024 09:49 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में एक बार से तेजी देखने को मिली है। निफ्टी 22,250 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : फाइल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुले। सभी बड़े इंडेक्स में खरीदारी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 294.04 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,237 अंक और एनएसई निफ्टी 113 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,268 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई निफ्टी 1683 अंक की तेजी के साथ और 276 शेयर दबाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।  सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिनसर्विस, फार्मा, मेटल और रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है। हालांकि, हेल्थकेयर इंडेक्स में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स

पावर ग्रिड, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले, टाइटन, एनटीपीसी, आईटीसी,सनफार्मा, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

वैश्विक बाजारों में कारोबार 

वैश्विक बाजारो ंमें टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल में मामूली तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

बता दें, कल  रामनवमी के कारण भारतीय बाजार बंद थे। कल इक्विटी, डेरिवेटिव के साथ एमसीएक्स पर भी सुबह के सत्र में किसी प्रकार का कोई कारोबार नहीं हुआ था। हालांकि, शाम के सत्र में एमसीएक्स खुला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा