1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: तिमाही नतीजों के दम पर ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 21,900 के करीब

Stock Market Close: तिमाही नतीजों के दम पर ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ बाजार, निफ्टी 21,900 के करीब

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 12, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 04:07 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होते हैं कि बाजार ने अपने सभी पुराने स्तरों को तोड़ दिया है और ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
स्टॉक मार्केट ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 847 अंक या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 72,568 अंक पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,720 के उच्चतम स्तर को छुआ। एनएसई  निफ्टी 247 अंक या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,894 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 21,928 अंक के उच्चतम स्तर को छुआ।   

बाजार में तेजी की वजह तिमाही नतीजों को माना जा रहा है। कल देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस और इन्फोसिस की ओर से तिमाही नतीजे पेश किए गए थे। दिसंबर तिमाही में टीसीएस ने 11,058 रुपये और इन्फोसिस ने 6,106 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। नतीजों के बाद आज के सत्र में इन्फोसिस 7.70 प्रतिशत और टीसीएस 3.95 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान आईटी, सरकारी बैंक, एफएमसीजी,रियल्टी, एनर्जी, निजी बैंक इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, ऑटो, फार्मा, मीडिया और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप की  अपेक्षा लार्ज कैप शेयरों में अधिक तेजी दिखी। 

गेनर्स और लूजर्स

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल टेक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, रिलायंस, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईटीसी, एचयूएल, जेएसडब्लू स्टील, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ बंद हुए हैं। पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन कंपनी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 

एशियाई बाजारों में तेजी 

एशियाई बाजारों का हाल मिलाजुला रहा। टोक्यो, ताइपे, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। वहीं, सियोल के बाजारों में आज गिरावट देखी गई थी। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंटक्रूड में तेजी हुई है और यह 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा