1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: हफ्ते के पहले दिन धराशाई हुआ बाजार, निफ्टी 19,500 के करीब बंद

Stock Market Close: हफ्ते के पहले दिन धराशाई हुआ बाजार, निफ्टी 19,500 के करीब बंद

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 08, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 04:02 pm IST

Stock Market Close: भारतीय स्टॉक मार्केट में आज के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी 19500 के करीब बंद हुआ है।

Stock Market- India TV Hindi
भारतीय बाजार में आज गिरावट देखी गई। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 670 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 71,355 अंक या निफ्टी 197.80 अंक या 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,513 अंक पर बंद हुआ है। आज निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही मुख्य स्तरों के पास बंद हुए हैं।

आज के सत्र में गिरावट का असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी देखा गया। निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स 1.06 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.62 प्रतिशत फिसला। कारोबारी सत्र में गिरावट का असर लार्ज और मिड कैप शेयरों पर ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयरों में देखी गई है। निफ्टी बैंक 1.47 प्रतिशत गिरकर 47,450 अंक पर बंद हुआ है।

गेनर्स और लूजर्स 

बाजार में बढ़ने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और टाइटन कंपनी टॉप पर थी। भारती एयरटेल, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस, जेएसडब्सू स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, विप्रो, एचयूएल, टीसीएस, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले, आईटीसी और एसबीआई के शेयर टॉप लूजर्स थे। 

बाजार में गिरावट का कारण 

बाजार में गिरावट की वजह मुनाफावसूली को माना जा रहा है, जिसका सबसे अधिक असर बैंकिंग और आईटी शेयरों पर देखने को मिला है। आज की गिरावट में वैश्विक संकेतों का अहम रोल रहा है। 

वैश्विक बाजारों में कमजोरी 

एशियाई बाजारों का हाल मिलाजुला था।  शंघाई, हांगकांग, सियोल, बैंकॉक, इंडोनेशिया के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं, ताइपे और टोक्यो के बाजारों में तेजी देखी गई थी। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई 2.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72 डॉलर प्रति बैरल था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा