1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 453 अंक और निफ्टी 123 अंक गिरा

Stock Market Close: लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 453 अंक और निफ्टी 123 अंक गिरा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 15, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 15, 2024 04:07 pm IST

Stock Market Close: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। दोनों इंडेक्स करीब आधा प्रतिशत से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं।

Sensex - India TV Hindi
Sensex Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट रही। बाजार के सभी बड़े सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 453 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 72,643 अंक और निफ्टी 123.30 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 22,023 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 195 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 46,594 अंक पर बंद हुआ। 

एनएसई पर 1013 शेयर हरे निशान में और 1192 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के सत्र में मिडकैप शेयरों में बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 215 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,685 अंक पर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी हुई। निफ्टी स्मॉलकैप100 इंडेक्स 58 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,846 अंक पर बंद हुआ। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा इंडेक्स में बिकवाली थी। वहीं, मेटल और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। 

किन शेयरों में हुई गिरावट?

सेंसेक्स के 30 में 24 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई, इन्फोसिस, रिलायंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स,. टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्लू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक , कोटक महिंद्रा, टाइटन, नेस्ले, विप्रो और आईटीसी के शेयरों में बिकवाली हुई है। वहीं, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल के शेयर में खरीदारी हुई है। 

वैश्विक बाजारों में कारोबार

टोक्यो, हांगकांग, ताइपे, जकार्ता, बैंकॉक और सियोल के बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। हालांकि, शंघाई का बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। अमेरिका के बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत या 0.58 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 84.84 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.70 प्रतिशत या 0.57 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट के साथ 80.68 डॉलर प्रति बैरल पर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा