1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज मचेगी तबाही, GIFT Nifty 900 अंक लुढ़का, एशियाई मार्केट में 10% की गिरावट

Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज मचेगी तबाही, GIFT Nifty 900 अंक लुढ़का, एशियाई मार्केट में 10% की गिरावट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 07, 2025 08:37 am IST,  Updated : Apr 07, 2025 11:47 am IST

गिफ्ट निफ्टी, जो भारतीय इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतक हैं, सोमवार 7 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 900 अंक से अधिक लुढ़क गया है।

Share Market - India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : FILE

शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज 'ब्लैक मंडे' हो सकता है। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट आ सकती है। इसके संकेत GIFT Nifty से मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी, जो भारतीय इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतक हैं, सोमवार 7 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 900 अंक से अधिक लुढ़क गया है। यह बेंचमार्क सूचकांक के 4 मार्च के निचले स्तर 21,964 के आसपास संभावित शुरुआत का संकेत दे रहा है। यानी बाजार में आज कोहराम मचना तय है। आपको बता दें कि निफ्टी 50 ने 4 मार्च को 21,964 का सबसे निचला स्तर बनाया था, जिसके बाद 1,900 अंकों की रिकवरी हुई। शुक्रवार को बंद होने तक इंडेक्स ने उस रिकवरी का 50% हिस्सा खो दिया था।

दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली 

भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में बड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजार एसएंडपी 500 वायदा कारोबार में 4.31 प्रतिशत लुढ़क गया है, जबकि नैस्डैक वायदा 5.45 प्रतिशत लुढ़क गया है। जापान का निक्केई 7.8 प्रतिशत गिरकर 2023 के निचले स्तर पर पहुंच गया है। दक्षिण कोरिया में 4.6 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स और ताइवानी बेंचमार्क 10 प्रतिशत गिर गए हैं। 

दुनियाभर के बाजार में क्यों इतनी बड़ी गिरावट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दुनियाभर के देशों पर भारी टैरिफ लगाया है। इसके बाद कई देशों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका पर टैरिफ बढ़ा दिया है। इनमें चीन और कनाडा जैसे देश शामिल है। टैरिफ बढ़ने से दुनियाभर में ट्रेड वॉर चरम पर पहुंचने की आशंका है। इससे दुनियाभर में महंगाई और मंदी का खतरा बढ़ गया है। इससे बाजार में बड़ी गिरावट है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा