1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market में लगातर तीसरे दिन बड़ी गिरावट, Sensex खुलते ही 300 अंक से अधिक लुढ़का, IT शेयरों में बिकवाली

Stock Market में लगातर तीसरे दिन बड़ी गिरावट, Sensex खुलते ही 300 अंक से अधिक लुढ़का, IT शेयरों में बिकवाली

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 23, 2022 09:29 am IST,  Updated : Aug 23, 2022 09:36 am IST

शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। इन्फोसिस, विप्रो, HCLTECH और TECHM में दो फीसदी की गिरावट है।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स खुलते ही 300.33 अंक लुढ़कर 58,471.54 पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 78.80 अंक टूटकर 17,411.90 अंक पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। इन्फोसिस, विप्रो, HCLTECH और TECHM में दो फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

तीन दिन सेंसेक्स में 1800 अंक की गिरावट 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 872.28 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,773.87 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स करीब 1800 अंक टूट चुका है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पूर्व अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बोफा सिक्योरिटीज ने भारतीय शेयर बाजारों में निवेशकों के लिए आने वाले समय में और अधिक परेशानी की भविष्यवाणी की थी। बोफा का अनुमान है कि दिसंबर तक बेंचमार्क सूचकांक में 10 प्रतिशत का और करेक्शन आएगा। ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31 दिसंबर, 2022 तक 15,600 अंक पर रहेगा। 

क्यों आ रही है बाजार में गिरावट 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक बयान के बाद डॉलर सूचकांक के मजबूत होने, चीन में संपत्ति बाजार में समस्या के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कड़ी मौद्रिक नीति रुख अपनाये जाने की आशंका और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में नरमी को लेकर चिंता से बाजार में गिरावट आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा