1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. फेड के फैसले से लाल हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, लेकिन इन शेयरों में हो रही है कमाई

फेड के फैसले से लाल हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट, लेकिन इन शेयरों में हो रही है कमाई

 Published : Mar 23, 2023 09:27 am IST,  Updated : Mar 23, 2023 09:27 am IST

इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार तेजी के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ।

stock market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कल रात आए ब्याज वृद्धि के फैसले से बाजार में आज फिर खलबली मच गई। आज सुबह बाजार खुलते ही लुढ़क गए। बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती मिनटों में 250 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 90 रुपये लुढ़क गया। 

इससे पहले बुधवार को बाजार लगातार तेजी के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 139.91 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,214.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 344.1 अंक तक उछल गया था। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 18 लाभ में रहे। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.40 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,151.90 अंक पर बंद हुआ।

BSE top 30
Image Source : FILEBSE top 30

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा