1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : शुरुआती कारोबार में गिरा बाजार, ऑटो शेयर लुढ़के, यहां दिखी तेजी

Stock Market : शुरुआती कारोबार में गिरा बाजार, ऑटो शेयर लुढ़के, यहां दिखी तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 11, 2024 09:46 am IST,  Updated : Sep 11, 2024 09:46 am IST

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 0.78 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.33 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.28 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को सपाट खुला और शुरुआती कारोबार में गिरावट दिखाई दी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 7 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,928 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.20 फीसदी या 163 अंक की गिरावट के साथ 81,752 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर लाल निशान पर और 11 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.11 फीसदी या 28 अंक की गिरावट के साथ 25,012 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 31 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट में 1.22 फीसदी, आईटीसी में 0.92 फीसदी, बीपीसीएल में 0.88 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.87 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.79 फीसदी देखी गई। इससे इतर टाटा मोटर्स में 4.28 फीसदी, ओएनजीसी में 2.05 फीसदी, हिंडाल्को में 0.95 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 0.94 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ में 0.83 फीसदी की गिरावट देखी गई।

निफ्टी ऑटो में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 0.78 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.33 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.28 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.12 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.29 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.49 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.41 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.61 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.08 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेर में 0.64 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.46 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.06 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.51 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.48 फीसदी की तेजी देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा