1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी

Stock Market Highlights: शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 10, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 03:51 pm IST

आज बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था और एक समय लगभग 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त ले चुका था।

nifty 50, sensex, share market today, hindustan unilever, eternal- India TV Hindi
बुधवार को फ्लैट बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 10 June, 2026: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट बंद हुए। बीएसई और एनएसई पर लिस्ट ज्यादातर प्रमुख स्टॉक्स ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार बंद किया। बताते चलें कि आज बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था और एक समय लगभग 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त ले चुका था। हालांकि, दैनिक कारोबार का आखिरी समय आते-आते बाजार में बिकवाली हावी हो गई। बुधवार को बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 64.42 अंकों (0.09 प्रतिशत) की मामूली बढ़त लेकर 73,983.18 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 27.15 अंकों (0.12 प्रतिशत) की मामूली गिरावट के साथ 23,214.95 अंकों पर बंद हुआ।

सेंसेक्स और निफ्टी की आधे से ज्यादा स्टॉक्स लाल निशान में हुए बंद

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

इनके अलावा, आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने 1.64 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.58 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.40 प्रतिशत, आईटीसी 1.30 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.16 प्रतिशत, एलएंडटी 1.06 प्रतिशत, सन फार्मा 0.48 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.40 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.28 प्रतिशत, टीसीएस 0.20 प्रतिशत और एसबीआई के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड बंद किया।

गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी आज, बुधवार को टाटा स्टील के शेयर 1.99 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.59 प्रतिशत, टाइटन 1.48 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.38 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.18 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.14 प्रतिशत, बीईएल 0.96 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.90 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.79 प्रतिशत, ट्रेंट 0.70 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.53 प्रतिशत, इंडिगो 0.32 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.25 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें- 

Share Market: हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 370 अंक उछला; Reliance-HUL के स्टॉक्स चमके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा