Stock Market Highlights 15 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह के लिए दूसरे दौर की बातचीत की उम्मीद की जा रही है और इस उम्मीद का आज घरेलू शेयर बाजार पर पॉजिटिव प्रभाव देखने को मिला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1263.67 अंकों (1.64 प्रतिशत) की तेजी के साथ 78,111.24 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 388.65 अंक (1.63 प्रतिशत) बढ़कर 24,231.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज बाजार ने लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और मंगलवार को भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाजार बंद थे।
इंडिगो के शेयरों में बंपर तेजी
आज सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 5 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
एटरनल, पावर ग्रिड समेत इन स्टॉक्स में जोरदार तेजी
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 4.36 प्रतिशत, पावर ग्रिड 4.11 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.33 प्रतिशत, टीसीएस 3.31 प्रतिशत, एलएंटडी 3.08 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 3.00 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.83 प्रतिशत, ट्रेंट 2.61 प्रतिशत, सन फार्मा 2.60 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.59 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.35 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.26 प्रतिशत, इन्फोसिस 2.18 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.14 प्रतिशत, टाइटन 1.99 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.97 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.65 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.54 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.51 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.50 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.36 प्रतिशत, बीईएल 1.34 प्रतिशत, आईटीसी 1.16 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.11 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.09 प्रतिशत, एसबीआई 0.73 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।
लाल निशान में बंद हुए ये दो स्टॉक
वहीं दूसरी ओर, बुधवार को भारती एयरटेल के शेयर 0.64 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।