1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 1205 और निफ्टी 394 अंक उछला

Stock Market Highlights: बाजार में लगातार दूसरे दिन जोरदार रिकवरी, सेंसेक्स 1205 और निफ्टी 394 अंक उछला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 25, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 04:05 pm IST

मंगलवार को भी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे। जबकि, सोमवार को बाजार में लगभग 2.50 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, ntpc, tech mahindra, power grid, hcl - India TV Hindi
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी Image Source : PTI

Stock Market Highlights 25 March 2026: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार रिकवरी देखने को मिली। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1205.00 अंकों (1.63 प्रतिशत) की तेजी के साथ 75,273.45 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 394.05 अंक (1.72 प्रतिशत) चढ़कर 23,306.45 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को भी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल, सेंसेक्स 1372.06 अंकों (1.89 प्रतिशत) की तेजी के साथ 74,068.45 अंकों पर और निफ्टी 399.75 अंक (1.78 प्रतिशत) की तेजी के साथ 22,957.80 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि, सोमवार को बाजार में लगभग 2.50 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जोरदार तेजी

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 4 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज सबसे ज्यादा 4.39 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि टेक महिंद्रा का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के किन शेयरों का कैसा रहा प्रदर्शन

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स में बजाज फाइनेंस के शेयर 3.82 प्रतिशत, एलएंडटी 3.80 प्रतिशत, टाइटन 3.50 प्रतिशत, इंडिगो 3.46 प्रतिशत, ट्रेंट 3.33 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.14 प्रतिशत, टाटा स्टील 3.01 प्रतिशत, एसबीआई 2.89 प्रतिशत, सन फार्मा 2.86 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.46 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.32 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.28 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.16 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.85 प्रतिशत, एटरनल 1.79 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.74 प्रतिशत, आईटीसी 1.56 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.79 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.66 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.65 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.09 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, पावर ग्रिड के शेयर 1.37 प्रतिशत, टीसीएस 0.86 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा