1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 60 हजार के स्तर को छू कर लौटा, टाटा मोटर्स के स्टाॅक में बंपर तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 60 हजार के स्तर को छू कर लौटा, टाटा मोटर्स के स्टाॅक में बंपर तेजी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 10, 2023 03:36 pm IST,  Updated : Apr 10, 2023 04:56 pm IST

मोटर्स का स्टाॅक 5.36% चढ़कर 461 रुपये पर बंद हुआ। रिजल्ट सीजन शुरू होने के कारण आज आईटी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। विप्रोए टीसीएसए एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयरों में % से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 13.54 अंक चढ़कर 59,846.51 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 11.10 अंक बढ़कर 17,610.25अं क पर पहुंच गया। हरे निशान में खुलने के बाद कारोबार के दौरान शेयर बाजार में मजबूती बढ़ी। एक समय सेंसेक्स 300 अंक से अधिक उछलकर 60 हजार के पार पहुंच गया। हालांकि, बाद में बिकवाली आने से बाजार नीचे आया। आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के स्टाॅक में शानदार तेजी देखने को मिली। टाटा मोटर्स का स्टाॅक 5.36% चढ़कर 461 रुपये पर बंद हुआ। रिजल्ट सीजन शुरू होने के कारण आज आईटी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। विप्रोए टीसीएसए एचसीएल टेक जैसे आईटी शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

कारोबार के दौरान ऐसी रही निफ्टी की चाल 

Nifty
Image Source : NSEनिफ्टी

टाटा मोटर्स सबसे अधिक पांच प्रतिशत के लाभ में रहा

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स सबसे अधिक पांच प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा विप्रो, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में भी तेजी रही। दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वाहन तथा रियल एस्टेट कंपनियों की तिमाही कारोबारी गतिविधियां सकारात्मक रहने से इन क्षेत्रों में तेजी देखी गयी।

रोजगार के आंकड़े बेहतर रहने की रिपोर्ट से धारणा प्रभावित हुई

लेकिन अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बेहतर रहने की रिपोर्ट से धारणा प्रभावित हुई। इससे यह आशंका बनी है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में और वृद्धि कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका में मुद्रास्फीति का आंकड़े तथा फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरे जारी होने वाला है। ये बाजार धारणा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।’’ घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार सात अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.19 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 475.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा