1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: घरेलू स्टॉक मार्केट ने बढ़त के साथ की ओपनिंग, सेंसेक्स 113 अंक उछला, निफ्टी 19400 से नीचे

Stock Market: घरेलू स्टॉक मार्केट ने बढ़त के साथ की ओपनिंग, सेंसेक्स 113 अंक उछला, निफ्टी 19400 से नीचे

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Oct 25, 2023 09:31 am IST,  Updated : Oct 25, 2023 09:41 am IST

घरेलू शेयर मार्केट पिछले कुछ सत्र से दबाव में चल रहा है। निवेशकों को भारी नुकसान भी पहुंचा है। आज मार्केट से निवेशकों को उम्मीद है। ल्युपिन-पीएनबी हाउसिंग सहित कई स्टॉक पर फोकस है।

घरेलू शेयर मार्केट (share market) में बुधवार को प्री-ओपनिंग में सपाट खुला।- India TV Hindi
घरेलू शेयर मार्केट (share market) में बुधवार को प्री-ओपनिंग में सपाट खुला। Image Source : FILE

लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर ग्लोबल संकेत के बीच घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) ने बुधवार को बढ़त के साथ शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 113.47 अंकों की तेजी के साथ अपनी ओपनिंग की और यह मार्केट खुलते ही 64,685के लेवल पर कारोबार करता देखा गया। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के बेंचमार्क निफ्टी (Nifty) ने भी हरे निशान में ओपनिंग की। निफ्टी 30 अंक की मजबूती के साथ 19311.75 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

मार्केट ओपन होते ही इन स्टॉक्स में हुई बड़ी हलचल

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक,  मार्केट (Stock Market) जब बुधवार को ओपन हुआ तो खास स्टॉक्स में काफी हलचल देखने को मिला। निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, अदानी पोर्ट्स और अदानी एंटरप्राइजेज प्रमुख लाभ में रहे। जबकि एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्प, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ और भारती एयरटेल घाटे में रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स  1 प्रतिशत ऊपर हैं।

प्री-ओपनिंग में सपाट खुला था बाजार
घरेलू शेयर मार्केट (share market) में बुधवार को प्री-ओपनिंग में सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 20.3 अंक बढ़कर 64592.18 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी  102.95 अंक की कमजोरी के साथ 19178.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

एशियाई मार्केट में नरमी का रुख
इंटरनेशनल मार्केट की बात की जाए तो मनी कंट्रोल के मुताबिक, एशियाई मार्केट में बुधवार को नरमी का रुख है। निक्केई करीब 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा तो वहीं स्ट्रेट टाइम्स भी 0.24 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार करता दिखा। हैंगसैंग 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 17420.45 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। शंघाई कम्पोजिट भी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा