1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार पर ओमिक्रॉन का बुखार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के नीचे

शेयर बाजार पर ओमिक्रॉन का बुखार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के नीचे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 14, 2021 11:49 am IST,  Updated : Dec 14, 2021 11:49 am IST

पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 503.25 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार पर...- India TV Hindi
शेयर बाजार पर ओमिक्रॉन का बुखार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के नीचे  Image Source : FILE

Highlights

  • शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है
  • एफआईआई बाजार में जमकर बिकवाली कर रहे हैं
  • सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट आयी है

मुंबई। दुनिया भर में ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोत्तरी और ब्रिटेन में हुई पहली मौत का डर शेयर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। एफआईआई बाजार में जमकर बिकवाली कर रहे हैं। ऐसे में शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 356.6 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,926.82 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.35 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,269.90 पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा करीब एक प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एचडीएफसी, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एम ऐंड एम, बजाज ऑटो और बजाज फिनसर्व के शेयर आते हैं। दूसरी ओर, पॉवर ग्रिड, डॉ.रेड्डीज, एनटीपीसी और आईटीसी लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे। 

पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 503.25 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 17,368.25 अंक पर बंद हुआ। 

FII की बिकवाली जारी 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। सोमवार को उन्होंने 2,743.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि.के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों के लिये चिंता की वजह है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा