1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में जबर्दस्त उतार चढ़ाव, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ने के बाद तेजी से लुढ़का, निफ्टी 17,450 के आसपास

शेयर बाजार में जबर्दस्त उतार चढ़ाव, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ने के बाद तेजी से लुढ़का, निफ्टी 17,450 के आसपास

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 09, 2021 10:39 am IST,  Updated : Dec 09, 2021 10:41 am IST

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,016.03 अंक या 1.76 प्रतिशत बढ़कर 58,649.68 पर और निफ्टी 293.05 अंक या 1.71 प्रतिशत चढ़कर 17,469.75 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार में...- India TV Hindi
शेयर बाजार में जबर्दस्त उतार चढ़ाव, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ने के बाद तेजी से लुढ़का, निफ्टी 17,450 के आसपास  Image Source : AP

Highlights

  • 30 शेयरों वाला सूचकांक Sensex 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला
  • सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त
  • कल सेंसेक्स 1,016.03 अंक या 1.76 प्रतिशत बढ़कर 58,649.68 पर बंद हुआ

मुंबई। निवेशकों के जोखिम वाली संपत्तियों के बेचने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती सत्र में सेंसेक्स उतार-चढ़ाव के साथ खुला। 30 शेयरों वाला सूचकांक 200 अंक से अधिक की तेजी के साथ खुला, लेकिन जल्द ही नकारात्मक हो गया और शुरुआती सौदों में 38.52 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,611.16 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 17.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,452.15 पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहे। इसके बाद डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और एचडीएफसी के शेयरों का स्थान रहा। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टीसीएस और टाइटन के शेयर घाटे में चल रहे थे। 

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,016.03 अंक या 1.76 प्रतिशत बढ़कर 58,649.68 पर और निफ्टी 293.05 अंक या 1.71 प्रतिशत चढ़कर 17,469.75 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने बुधवार को 579.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, सियोल और हांगकांग मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि टोक्यो नुकसान में था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.57 प्रतिशत बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा