1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: हफ्ते के पहले दिन लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 73000 के नीचे

Stock Market: हफ्ते के पहले दिन लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 73000 के नीचे

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 26, 2024 09:35 am IST,  Updated : Feb 26, 2024 09:56 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों की शुरुआती कारोबार में लाल निशान में थे। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है।

स्टॉक मार्केट- India TV Hindi
स्टॉक मार्केट Image Source : FILE

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुले। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 152 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 72,986 अंक और निफ्टी 41 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 22,171 अंक पर है। हालांकि, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। 

सुबह 9:30 बजे तक 1179 शेयर हरे निशान में और 800 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 56 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,355 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 16,213 अंक पर बना हुआ है।  

इन शेयरों में बिकवाली

एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचयूएल, रिलायंस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। इसके अलावा एलएंडटी, पावर ग्रिड, एसबीआई, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। 

वैश्विक बाजारों में गिरावट

एशियाई बाजारों में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। शंघाई, हांगकांंग, बैंकॉक, जकार्ता और सियोल के बाजारों में गिरावट है। वहीं,टोक्यो के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मिलेजुले बंद हुए थे। कच्चे तेल में गिरावट का ट्रेंड देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 76 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा