1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान में खुला शेयर बाजार, निफ्टी 24,350 तो सेंसेक्स 80,100 अंक के करीब, इन शेयर में शुरुआती तेजी

हरे निशान में खुला शेयर बाजार, निफ्टी 24,350 तो सेंसेक्स 80,100 अंक के करीब, इन शेयर में शुरुआती तेजी

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Jul 12, 2024 09:32 am IST,  Updated : Jul 12, 2024 09:46 am IST

कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री, बीपीसीएल, कोल इंडिया और ओएनजीसी प्रमुख लाभ में रहे, जबकि मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ और डिविस लैब्स नुकसान में रहे।

बैंक निफ्टी इंडेक्स सिर्फ 2 अंक बढ़कर 52,272.65 पर खुला।- India TV Hindi
बैंक निफ्टी इंडेक्स सिर्फ 2 अंक बढ़कर 52,272.65 पर खुला। Image Source : FILE

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को हरे निशान में ओपनिंग की। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का बेंचमार्क एनएसई निफ्टी 50 शुरुआती कारोबार में 72 अंक बढ़कर 24,387.95 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 196.27 अंक बढ़कर 80,093.62 पर कारोबार करता देखा गया। ज्यादातर सूचकांक मिश्रित दायरे में खुले। इसके अलावा, बैंक निफ्टी इंडेक्स सिर्फ 2 अंक बढ़कर 52,272.65 पर खुला। मनी कंट्रोल के मुताबिक, कारोबार की शुरुआत में निफ्टी पर टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री, बीपीसीएल, कोल इंडिया और ओएनजीसी प्रमुख लाभ में रहे, जबकि मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल्स, एचडीएफसी लाइफ और डिविस लैब्स नुकसान में रहे।

ये कंपनियां एफएंडओ में

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 12 जुलाई 2024 को आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक को एफएंडओ लिस्ट में शामिल किया है। इससे पहले, एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,137.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 11 जुलाई 2024 को 1,676.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

क्रूड ऑयल और इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट

डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें शुक्रवार की सुबह, 0.57% की बढ़ोतरी के साथ 83.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.45% की वृद्धि के साथ 85.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही हैं।

इन स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर

सप्ताह के आखिरी सत्र में आज आरसीएफ का स्टॉक फोकस में रहेगा। कंपनी के बोर्ड ने 515 करोड़ रुपये की खरीदारी ऑर्डर को मंजूरी दे दी है। कंपनी की सब्सिडियरी आरसीएफ थाई के लिए खरीदारी ऑर्डर को अप्रूवल मिली है। इसके अलावा, टीसीएस पर भी फोकस होगा।  कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे बीते गुरुवार को जारी किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी का इंटीग्रेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये रहा है। टीसीएस ने अप्रैल-जून, 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए कहा कि आलोच्य अवधि में उसका राजस्व 5.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 62,613 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा