1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सपाट खुला शेयर बाजार, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में गिरावट, ये स्टॉक्स उछले

सपाट खुला शेयर बाजार, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में गिरावट, ये स्टॉक्स उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 27, 2024 10:18 am IST,  Updated : May 27, 2024 10:18 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी डिविस लैब में 4.79 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, टीसीएस और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 75,410.39 अंक के पिछले बंद के मुकाबले 75,655.46 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.05 फीसदी या 29 अंक की बेहद मामूली बढ़त के साथ 75,462 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.02 फीसदी या 3.45 अंक की बेहद मामूली बढ़त के साथ 22,953 अंक पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी डिविस लैब में 4.79 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, टीसीएस और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। वहीं, सबसे अधिक गिरावट अडानी एंटरप्राइजेज में 3.18 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा ओएनजीसी में 2.26 फीसदी, विप्रो में 2.12 फीसदी, कोल इंडिया में 1.72 फीसदी और आयशर मोटर्स में 1.53 फीसदी की गिरावट दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 0.90 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.48 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.45 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.12 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.37 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.65 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.52 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.53 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.12 फीसदी, और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.35 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.04 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.35 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.96 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.66 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा