1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक्स में दिख रही तेजी, यहां रही गिरावट

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर स्टॉक्स में दिख रही तेजी, यहां रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 09, 2024 09:36 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 09:36 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.88 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.98 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.92 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.34 फीसदी और एशियन पेंट में 1.32 फीसदी देखी गई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 320 अंक की बढ़त लेकर 81,954 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.23 फीसदी या 178 अंक की बढ़त लेकर 81,813 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.18 फीसदी या 45 अंक की बढ़त लेकर 25,058 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बीपीसीएल में 2.88 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.98 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.92 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.34 फीसदी और एशियन पेंट में 1.32 फीसदी देखी गई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट ओएनजीसी में 1.47 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.97 फीसदी, ब्रिटानिया में 0.78 फीसदी, हिंडाल्को में 0.64 फीसदी और जेएसडबल्यू स्टील में 0.64 फीसदी देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.15 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.11 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.94 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.22 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.72 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.15 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.83 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.87 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.92 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.66 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.42 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.56 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.11 फीसदी दिखी। इससे इतर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.02 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.35 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 0.10 फसदी की गिरावट दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा