1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट ने आज दर्ज की जबरदस्त उछाल, बाजार में बहार के साथ सेंसेक्स फिर से हुआ 60,000 के पार

शेयर मार्केट ने आज दर्ज की जबरदस्त उछाल, बाजार में बहार के साथ सेंसेक्स फिर से हुआ 60,000 के पार

 Published : Apr 24, 2023 03:41 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 03:41 pm IST

Stock Market News: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन काफी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 401 अंकों की उछाल के साथ 60,056 पर तथा निफ्टी 126 अंक मजबूत होकर 18,650 पर कारोबार बंद किया है।

Stock Market News- India TV Hindi
Stock Market News Image Source : PTI

Stock Market News: शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन काफी तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 401 अंकों की उछाल के साथ 60,056 पर तथा निफ्टी 126 अंक मजबूत होकर 18,650 पर कारोबार बंद किया है। 

Stock Market News
Image Source : FILEये हैं सेंसेक्स-30 के शेयर

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बीता हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। खासतौर पर सेंसेक्स की दिग्गज कंपनियों के लिए बीता हफ्ता नुकसानदेह रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,17,493.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस रही। सप्ताह के दौरान नुकसान में रहने वाली आठ कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। सिर्फ आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। 

एक हफ्ते में 775 अंक डूबा सेंसेक्स 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 775.94 अंक या 1.28 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 66,854.05 करोड़ रुपये घटकर 5,09,215 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ उम्मीद से कम रहा है। कंपनी ने 13 अप्रैल को अपना मार्च तिमाही का नतीजा घोषित किया था। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 10,880.5 करोड़ रुपये घटकर 9,33,937.35 करोड़ रुपये पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा