1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. धनतेरस पर शेयर बाजार में रही तेजी, 360 अंक चढ़ा सेंसेक्स, सरकारी बैंकों की हुई चांदी

धनतेरस पर शेयर बाजार में रही तेजी, 360 अंक चढ़ा सेंसेक्स, सरकारी बैंकों की हुई चांदी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 29, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 04:15 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी एसबीआई में 5.05 फीसदी, बीईएल में 4.89 फीसदी, आयशर मोटर्स में 3.38 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 3.32 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 3.18 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.45 फीसदी या 363 अंक की बढ़त के साथ 80,369 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.52 फीसदी या 127 अंक की बढ़त के साथ 24,466 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर, 18 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी एसबीआई में 5.05 फीसदी, बीईएल में 4.89 फीसदी, आयशर मोटर्स में 3.38 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 3.32 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 3.18 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट मारुति में 4.16 फीसदी, टाटा मोटर्स में 3.92 फीसदी, डॉ रेड्डी में 2.52 फीसदी और सनफार्मा में 2.04 फीसदी दर्ज हुई।

सरकारी बैंकों की चांदी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 3.64 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 0.65 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.53 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.43 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.74 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.33 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.04 फीसदी तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 1.57 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.08 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.41 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.12 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.89 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा