1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, लंबे समय बाद सेंसेक्स 62 हजार के पार निकला, निफ्टी भी मजबूत

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, लंबे समय बाद सेंसेक्स 62 हजार के पार निकला, निफ्टी भी मजबूत

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 11, 2023 09:24 am IST,  Updated : May 11, 2023 09:30 am IST

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में आईटी, बैंकिंग और आॅटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही। वहीं पावरग्रिड, टाटा स्टील और एलएंडटी में गिरावट है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

वीकली एक्सपायरी के दिन आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में तेजी जारी रहने के लंबे समय बाद बीएसई सेंसेक्स 62 हजार के पार निकल गया है। सेंसेक्स 63.93 की तेजी के साथ 62,004.13 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी 10 अंकों की मजबूती के साथ 18,324.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में आईटी, बैंकिंग और Auto शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही। वहीं पावरग्रिड, टाटा स्टील और एलएंडटी में गिरावट है। आपको बता दें कि बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को लगभग 179 अंक की तेजी रही थी। विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश जारी रहने और कारोबार समाप्त होने से पहले चुनिंदा पेट्रोलियम, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 61,940.20 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.15 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,315.10 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार में महंगाई 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचने से बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है। 

निफ्टी50 की शुरुआती चाल

निफ्टी50 की शुरुआती चाल
Image Source : NSEनिफ्टी50 की शुरुआती चाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा