1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 523 अंक चढ़ा, Nifty 16,200 के पार निकला

Stock Market: शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 523 अंक चढ़ा, Nifty 16,200 के पार निकला

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 18, 2022 11:13 am IST,  Updated : Jul 18, 2022 04:15 pm IST

सेंसेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, विप्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • 523.57 अंक चढ़कर 54,284.35 अंक पर कारोबार कर रहा सेंसेक्स
  • 159.75 अंक की तेजी के साथ 16,208.95 पर पहुंच गया निफ्टी
  • ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.89 डॉलर प्रति बैरल पर

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। सेंसेक्स करीब 300 अंक की तेजी के साथ खुलने के बाद अब 11 बजे तक 523.57 अंक चढ़कर 54,284.35 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 159.75 अंक की तेजी के साथ 16,208.95 पर पहुंच गया है। आज बाजार में तेजी वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और आईटी शेयरों में लिवाली के चलते देखने को मिल रही है। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, विप्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार अच्छे लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में, शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 344.63 अंक यानी 0.65 प्रतिशत चढ़कर 53,760.78 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 110.55 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,049.20 अंक पर बंद हुआ था। 

कच्चे तेल में तेजी 

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,649.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। 

रुपया मजबूती के साथ खुला 

सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 6 पैसे चढ़कर 79.76 पर आया। अभी भी रुपया मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, रुपया 79 के अहम स्तर को तोड़ते हुए पार निकल गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा