1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today 1 September, 2026: शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार सुस्त! सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, 1350 शेयरों में तेजी

Stock Market Today 1 September, 2026: शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार सुस्त! सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, 1350 शेयरों में तेजी

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 01, 2026 09:30 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 09:42 am IST

सिंतबर 2026 के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुले।

शेयर बाजार मामूली...- India TV Hindi
शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला Image Source : ANI

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज सुस्त देखने को मिली है। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान के साथ खुले हैं। हालांकि, मुख्य सूचकांकों में नरमी के बावजूद व्यापक बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है, जिससे अधिकतर शेयरों में बढ़त दर्ज की जा रही है।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 75.60 अंक (0.10%) की मामूली गिरावट के साथ 76,881.67 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं दूसरी ओर, NSE निफ्टी 41.55 अंक (0.17%) फिसलकर 24,038.85 पर आ गया। भले ही इंडेक्स में सुस्ती दिख रही हो, लेकिन मार्केट ब्रेड्थ काफी मजबूत है। शुरुआती कारोबार में लगभग 1350 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1016 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और 157 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी50 हीटमैप
Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 हीटमैप

निफ्टी50 हीटमैप पर नजर

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।  ITC (+3.54%), अदानी पोर्ट्स (+2.74%), भारती एयरटेल (+2.40%), अदानी एंटरप्राइजेज (+2.12%) और एचसीएल टेक (+1.89%) में शानदार तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा बजाज ऑटो, एमएंडएम और डॉ. रेड्डीज भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मैक्स हेल्थ (-3.70%), श्रीराम फाइनेंस (-3.38%), नेस्ले इंडिया (-2.99%), इंडिगो (-2.93%) और एक्सिस बैंक (-2.39%) में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। TCS, एशियन पेंट्स और सन फार्मा भी दबाव में दिख रहे हैं।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप-5 गेनर्स बदलाव (%) टॉप-5 लूजर्स बदलाव (%)
 ITC +3.54% मैक्स हेल्थ -3.70%
अडानी पोर्ट्स +2.74% श्रीराम फाइनेंस -3.38%
भारति एयरटेल +2.40% नेस्ले इंडिया -2.99%
अडानी एंटरप्राइजेज +2.12% इंडिगो -2.93%
HCL टेक +1.89% एक्सिस बैंक -2.39%

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

आज के कारोबार में सेक्टर-वार मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिल रहा है: निफ्टी FMCG इंडेक्स में 0.94% की बढ़त है, जिसे ITC और HUL जैसे शेयरों का सहारा मिल रहा है। निफ्टी इंफ्रा भी +0.01% के साथ सपाट लेकिन हरे निशान में है। इसके अलावा,  निफ्टी फार्मा (-1.35%), निफ्टी रियल्टी (-1.06%), निफ्टी बैंक (-0.92%) और निफ्टी IT (-0.86%) गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक भी 0.75% की कमजोरी दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें- FPIs ने अगस्त में किया 30,919 करोड़ रुपये का निवेश, इस साल 2.23 लाख करोड़ रुपये की हो चुकी है निकासी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा