1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, इन स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 30, 2026 09:31 am IST,  Updated : Jun 30, 2026 09:56 am IST

सोमवार को भी बाजार ने बहुत ही मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, अंत में बाजार ने लगभग 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड बंद किया।

sensex, nifty 50, maruti suzuki, infosys, share market news- India TV Hindi
मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : PTI

Stock Market Today 30 June, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। आज बीएसई सेंसेक्स 277.14 अंकों (0.36 प्रतिशत) की मामूली बढ़त लेकर 77,005.51 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 85.80 अंक (0.36%) की बढ़त के साथ 24,032.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि सोमवार को भी बाजार ने बहुत ही मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया था। हालांकि, अंत में बाजार ने लगभग 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड बंद किया।

सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों ने हरे निशान में शुरू किया ट्रेड

हफ्ते के दूसरे दिन, आज सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 18 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.96 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। जबकि, देश की दूसरे सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

अडाणी पोर्ट्स, इंडिगो समेत इन शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.17 प्रतिशत, इंडिगो 0.98 प्रतिशत, ट्रेंट 0.74 प्रतिशत, सन फार्मा 0.69 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.50 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.47 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.41 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.40 प्रतिशत, एलएंडटी 0.39 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एसबीआई 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत, एटरनल 0.27 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.11 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.08 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.05 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

आज गिरावट के साथ खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने 0.70 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.13 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

ये भी पढ़ें-

सरकार के खजाने में आए 9,439 करोड़ रुपये, इन 4 सरकारी बैंकों ने दिया बंपर डिविडेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा