1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में जोरदार बढ़त

Stock Market Today: सेंसेक्स 344 और निफ्टी 66 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में जोरदार बढ़त

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 04, 2026 09:30 am IST,  Updated : May 04, 2026 09:36 am IST

हफ्ते के पहले दिन, घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक बाजार संकेतों और देश के अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों का असर देखने को मिल रहा है।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, maruti suzuk- India TV Hindi
मारुति सुजुकी के शेयरों ने की बंपर शुरुआत Image Source : PTI

Stock Market Today 4 May, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने आज बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 343.77 अंकों (0.45 प्रतिशत) की तेजी के साथ 77,257.27 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 66.00 अंक (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,063.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया। हफ्ते के पहले दिन, घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक बाजार संकेतों और देश के अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों का असर देखने को मिल रहा है। खासकर, पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को मिल रही बढ़त भी घरेलू शेयर बाजार को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

मारुति सुजुकी के शेयरों ने की बंपर शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.30 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज अडाणी पोर्ट्स के शेयर 2.69 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.27 प्रतिशत, इंडिगो 1.64 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.42 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.32 प्रतिशत, एलएंडटी 1.18 प्रतिशत, सन फार्मा 1.16 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.13 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.04 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.00 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.99 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.97 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.96 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.96 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.96 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.94 प्रतिशत, टाइटन 0.91 प्रतिशत, एसबीआई 0.91 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.91 प्रतिशत, आईटीसी 0.87 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.83 प्रतिशत, टीसीएस 0.79 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.57 प्रतिशत, बीईएल 0.50 प्रतिशत, ट्रेंट 0.26 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.20 प्रतिशत और एटरनल के शेयर 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा