Stock Market Today 8 May, 2026: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 212.58 अंकों (0.27 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,631.94 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 93.00 अंक (0.38 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,233.65 अंकों पर कारोबार शुरू किया। शुक्रवार को दोनों प्रमुख इंडेक्स की आधे से ज्यादा शेयर लाल निशान में ही खुले। बताते चलें कि गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था। हालांकि, बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बंपर बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था।
सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयरों ने ही हरे निशान में शुरू किया ट्रेड
बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 14 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.88 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
हफ्ते के आखिरी दिन कैसी रही सेंसेक्स के शेयरों की शुरुआत
आज सेंसेक्स के अन्य स्टॉक्स में बीईएल के शेयर 0.57 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.18 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.04 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
वहीं दूसरी ओर, शुक्रवार को एक्सिस बैंक के शेयर 1.18 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.07 प्रतिशत, एटरनल 0.91 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.83 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.78 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.60 प्रतिशत, एलएंडटी 0.53 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.51 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.48 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.44 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.42 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.40 प्रतिशत, सन फार्मा 0.38 प्रतिशत, टीसीएस 0.31 प्रतिशत, इंडिगो 0.28 प्रतिशत, एसबीआई 0.22 प्रतिशत, ट्रेंट 0.17 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.09 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.08 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.02 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।