1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, ऑटो और फाइनेंस कंपनियों में बिकवाली से फिसला मार्केट

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, ऑटो और फाइनेंस कंपनियों में बिकवाली से फिसला मार्केट

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Nov 18, 2022 05:53 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 05:53 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज शुरुआत के बाद मंदी छा गई। दिन भी लाल निशान पर कारोबार करने के बाद अंत में शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय बाजारों में गिरावट का एक प्रमुख कारण विदेशी बाजारों से मिल रहे नकारात्मक संदेश भी हैं। 

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 87.12 अंक या 0.14 प्रतिशत टूटकर 61,663.48 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 413.17 अंक या 0.66 प्रतिशत तक गिर गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.25 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,307.65 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स की इन कंपनियों में तेजी मंदी 

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। 

विदेशी बाजारों में मिला जुला कारोबार 

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में सकरात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट बृहस्पतिवार को गिरावट में बंद हुआ था। 

एफआईआई की खरीदारी जारी 

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 618.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा