1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS-HDFC बैंक के निवेशकों को लगा बड़ा झटका, HUL-Reliance ने दिया बाजार को सहारा

TCS-HDFC बैंक के निवेशकों को लगा बड़ा झटका, HUL-Reliance ने दिया बाजार को सहारा

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jul 17, 2022 12:03 pm IST,  Updated : Jul 17, 2022 12:03 pm IST

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 316.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,48,157.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

BSE- India TV Hindi
BSE Image Source : FILE

Sensex की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,68,260.37 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के निवेशकों को उठाना पड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 99,270.07 करोड़ रुपये घटकर 10,95,355.32 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 18,172.43 करोड़ रुपये घटकर 7,57,659.72 करोड़ रुपये पर रह गया। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,128.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,03,551.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 6,801.72 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,24,681.08 करोड़ रुपये रहा। 

LIC के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी 

आईटीसी की बाजार हैसियत 1,318.81 करोड़ रुपये बढ़कर 3,62,327.81 करोड़ रुपये पर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 316.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,48,157.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एलआईसी, एसबीआई, एचडीएफसी और आईटीसी का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 721.06 अंक या 1.32 प्रतिशत नीचे आया। 

इन्फोसिस के निवेशकों को भी हुआ नुकसान 

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक अन्य कंपनी इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 35,133.64 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,01,900.14 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे बाजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं। इसके चलते कंपनी के शेयर नीचे आए। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का पूंजीकरण 8,433.76 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,27,488.90 करोड़ रुपये पर आ गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,091.62 करोड़ रुपये टूटकर 4,02,121.99 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 3,158.85 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,22,498.11 करोड़ रुपये रह गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा