1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. SBI, HDFC Bank समेत इन शेयरों ने निवेशकों की संपत्ति बढ़ाई, पिछले हफ्ते LIC सहित इन स्टॉक्स ने कराया नुकसान

SBI, HDFC Bank समेत इन शेयरों ने निवेशकों की संपत्ति बढ़ाई, पिछले हफ्ते LIC सहित इन स्टॉक्स ने कराया नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 17, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Aug 17, 2025 12:50 pm IST

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Image Source : PTI

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते सिर्फ 4 दिन ही कारोबार हुआ। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद रहे थे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 739.87 अंकों (0.92 प्रतिशत) और एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स में 268 अंकों (1.10 प्रतिशत) की तेजी दर्ज की गई। बाजार में पूरे हफ्ते दिखे उतार-चढ़ाव की वजह से सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 60,675.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा फायदा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और एचडीएफसी बैंक को हुआ। इस दौरान एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के निवेशकों की संपत्ति में भी अच्छा-खासा इजाफा हुआ।

LIC सहित इन स्टॉक्स ने कराया नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। जबकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में गिरावट आई। जिसकी वजह से इन 5 कंपनियों के निवेशकों के पोर्टफोलियो की वैल्यू भी काफी गिर गई।

भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

पिछले हफ्ते, भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 20,445.82 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और ये बढ़कर 7,63,095.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 14,083.51 करोड़ रुपये बढ़कर 15,28,387.09 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 9887.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,310.19 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8410.6 करोड़ रुपये बढ़कर 10,68,260.92 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 7848.84 करोड़ रुपये बढ़कर 18,59,023.43 करोड़ रुपये रहा।

भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान 

वहीं दूसरी तरफ, एलआईसी का मार्केट कैप 15,306.5 करोड़ रुपये घटकर 5,61,881.17 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 9601.08 करोड़ रुपये घटकर 5,35,547.44 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6513.34 करोड़ रुपये घटकर 10,18,982.35 करोड़ रुपये, टीसीएस का मार्केट कैप 4558.79 करोड़ रुपये घटकर 10,93,349.87 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 3630.12 करोड़ रुपये घटकर 5,83,391.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा