1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ये टॉप 10 स्टॉक्स आज कर गए मालामाल, निवेशक गदगद, यहां देखें कौन शेयर कितना उछला

ये टॉप 10 स्टॉक्स आज कर गए मालामाल, निवेशक गदगद, यहां देखें कौन शेयर कितना उछला

 Published : Sep 10, 2025 11:34 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 11:34 am IST

बीएसई पर ये शेयर आज के कारोबार में ट्रेंडिंग परफॉर्मर साबित हुए। अलग-अलग सेक्टर के ये स्टॉक्स दहाई अंक में उछल गए। एक स्टॉक तो 10 सितंबर को 39.99% बढ़ गया।

निवेशकों के पोर्टफोलियो में शानदार उछाल आया है।- India TV Hindi
निवेशकों के पोर्टफोलियो में शानदार उछाल आया है। Image Source : INDIA TV

शेयर बाजार में आज जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है, जहां कई चुनिंदा स्टॉक्स ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया। टॉप 10 शेयरों की इस लिस्ट में शामिल कंपनियों के स्टॉक्स में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियो में शानदार उछाल आया है। ये शेयर आज के बाजार में ट्रेंडिंग परफॉर्मर साबित हुए। अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से स्टॉक्स ने सबसे ज्यादा छलांग लगाई और कितने प्रतिशत की बढ़त दर्ज की, तो इस रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी, शेयर के नाम से लेकर प्राइस तक।

टॉप प्रदर्शन वाले 10 स्टॉक्स

Apex Frozen Foods Ltd

एपेक्स फ्रोजन फूड्स लिमिटेड के शेयर ने भी आज कमाल कर दिया। कंपनी का शेयर 19.98% की उछाल के साथ 43.75 रुपये की बढ़त लिए 262.70 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

Mukat Pipes Ltd

मुकट पाइप्स लिमिटेड का शेयर भी बुधवार को तेजी से आगे चला गया। कंपनी का शेयर 15.88% की तेजी के साथ 2.43 रुपये बढ़कर 17.73 रुपये के लेवल पर चला गया। निवेशकों को इससे बड़ी राहत मिली है। पिछला बंद 15.30 रुपये था। 

Atlantaa Ltd

अटलांटा लिमिटेड का स्टॉक भी आज जोरदार बढ़ा। बीएसई पर कंपनी का शेयर 19.92% जंप कर गया और 7 रुपये 20 पैसे की बढ़त के साथ यह 43.34 रुपये के लेवल पर चला गया। 

Indo Count Industries Ltd

सेंसेक्स में शामिल इंडो काउंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर भी 19.99% उछल गया और 47.40 रुपये बढ़कर 284.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। निवेशकों की आज अच्छी कमाई हुई।

Coastal Corporation Ltd

कोस्टल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का शेयर भी बुधवार को धमाकेदार बढ़ा। कंपनी का शेयर बीएसई सेंसेक्स पर 19.99% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा और यह 6 रुपये 26 पैसे बढ़कर 37.57 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। 

Mamata Machinery Ltd

ममता मशीनरी लिमिटेड का शेयर बुधवार को 17.19% उछलकर 70.70 रुपये बढ़कर 482 रुपये के लेवल पर चला गया। इस शेयर का पिछला बंद भाव 411.30 रुपये था। 

Smruthi Organics Ltd

स्मृति ऑर्गेनिक्स लिमिटेड का शेयर भी आज टॉप प्रदर्शन वाले शेयरों में देखा गया। इसका शेयर बुधवार को 20 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 27 रुपये बढ़कर 162 रुपये पर चला गया। 

Faze Three Ltd

फेज थ्री लिमिटेड के शेयर ने भी निवेशकों को बुधवार को चौंकाया। कंपनी का शेयर 10 सितंबर को शुरुआती कारोबार में ही +20.00% उछल गया और 91.15 रुपये बढ़कर 547 रुपये प्रति शेयर पर चला गया। 

Deep Diamond India Ltd

डीप डायमंड इंडिया लिमिटेड का शेयर भी जोरदार धमाका कर गया। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनी का शेयर बुधवार को +37.50% की बढ़त के साथ कारोबार किया। कंपनी का शेयर ₹0.11 यानी 11 पैसे है। 

COVANCE SOFTSOL Ltd

कोवेंस सॉफ्टसोल लिमिटेड का स्टॉक बीएसई पर 10 सितंबर को सबसे ज्यादा धूम मचाया है। इस कंपनी का शेयर 10 सितंबर को +39.99% की धमाकेदार बढ़त के साथ ₹63.40 के भाव पर कारोबार कर रहा था। एक शेयर पर निवेशकों को आज ₹18.11 की कमाई हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा