1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ITC के शेयर में जबरदस्त उछाल, Paytm में गिरावट, जानिए शुरुआती कारोबार में बाजार का हाल

ITC के शेयर में जबरदस्त उछाल, Paytm में गिरावट, जानिए शुरुआती कारोबार में बाजार का हाल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 13, 2024 10:00 am IST,  Updated : Mar 13, 2024 10:01 am IST

Share Market News : शुरुआती कारोबार में निफ्टी एफएमसीजी में 1.71 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.09 फीसदी की तेजी तेजी दिखी।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। यह 326 अंक की बढ़त लेकर 73,993.40 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.03 फीसदी या 19.36 अंक की मामूली बढ़त के साथ 73,687 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 20 अंक की बढ़त लेकर 22,356 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर, 31 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आईटीसी में 5.14 फीसदी और विप्रो में 1.04 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा एलटीआई माइंडट्री, टीसीएस और नेस्ले इंडिया के शेयर में भी तेजी दिखी। वहीं, पावरग्रिड, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में निफ्टी एफएमसीजी में 1.71 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.33 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.09 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.11 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.63 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.25 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.82 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.58 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.40 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.32 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.15 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.21 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.05 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा