1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Why Share Market Fall : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सरकारी बैंकों, ऑटो और रियल एस्टेट स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे, जानिए वजह

Why Share Market Fall : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सरकारी बैंकों, ऑटो और रियल एस्टेट स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे, जानिए वजह

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 28, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Feb 28, 2024 03:59 pm IST

Why Share Market Fall Today : बुधवार को शेयर बाजार में सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.46 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.30 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर बाजार में गिरावट- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट Image Source : REUTERS

Share Market Crash Today : पीएसयू बैंकों, रियल एस्टेट, ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। विश्लेषकों का मानना है कि अच्छे खासे मुनाफे पर बैठे निवेशक अपना प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। इससे शॉर्ट टर्म में बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, गुरुवार को फ्यूचर एंड ऑप्शन की एक्सपायरी का दिन है। इसलिए भी बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

790 अंक टूटा सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.08 फीसदी या 790 अंक की गिरावट के साथ 72,304 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 3 शेयर हरे निशान पर और 27 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.11 फीसदी या 247 अंक की भारी गिरावट के साथ 21,951 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 46 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट पावरग्रिड में 4.22 फीसदी, बजाज ऑटो में 3.82 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 3.77 फीसदी, आयशर मोटर्स में 3.57 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 3.15 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, इंफोसिस और टीसीएस के शेयर में तेजी दर्ज हुई।

लाल निशान में बंद हुए सारे सेक्टोरल सूचकांक

बुधवार को सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.46 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.30 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 2 फीसदी, निफ्टी बैंक में 1.34 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.03 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.34 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.89 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.88 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.64 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.51 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.11 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.33 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 2.08 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर में 0.92 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा