1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Yes Bank Q2 Result : 147% की बंपर उछाल के साथ दूसरी तिमाही में 566 करोड़ रुपये रहा यस बैंक का मुनाफा, NPA में भी आ गई गिरावट

Yes Bank Q2 Result : 147% की बंपर उछाल के साथ दूसरी तिमाही में 566 करोड़ रुपये रहा यस बैंक का मुनाफा, NPA में भी आ गई गिरावट

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 26, 2024 06:45 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 06:45 pm IST

बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.6 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह दो प्रतिशत थी। इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था।

यस बैंक का रिजल्ट- India TV Hindi
यस बैंक का रिजल्ट Image Source : FILE

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 147 प्रतिशत उछलकर 566.59 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 228.64 करोड़ रुपये रहा था। पिछली, अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 516 करोड़ रुपये रहा था। समग्र कर्ज में 12.4 प्रतिशत की वृद्धि तथा शुद्ध ब्याज मार्जिन के 2.4 प्रतिशत तक बढ़ने के कारण समीक्षाधीन तिमाही में मुख्य (कोर) शुद्ध ब्याज आय 14.3 प्रतिशत बढ़कर 2,200 करोड़ रुपये हो गई। 

घट गया एनपीए

बैंक की गैर-ब्याज आय 16.3 प्रतिशत बढ़कर 1,407 करोड़ रुपये हो गई। कुल जमाराशि 18 प्रतिशत रही, जो उद्योग-व्यापी प्रवृत्ति के विपरीत है कि यह ऋण वृद्धि से कम रही। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष में जमा में 17-18 प्रतिशत और कर्ज में 13-14 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.6 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह दो प्रतिशत थी। इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 प्रतिशत था।

यस बैंक का शेयर

एकीकृत आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी। यस बैंक के शेयर की बात करें, तो यह शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गिरावट के साथ बंद हुआ था। यह 3.05 फीसदी या 0.61 रुपये गिरकर 19.40 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, बैंक का मार्केट कैप बीएसई पर 60,812.96 करोड़ रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा