1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Big Bazaar Mahabachat Offer में आटा, दाल और चावल पर मिलेगी जबरदस्त छूट, प्री बुकिंग करने का मौका

Big Bazaar Mahabachat Offer में आटा, दाल और चावल पर मिलेगी जबरदस्त छूट, प्री बुकिंग करने का मौका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2021 01:58 pm IST,  Updated : Aug 02, 2021 01:58 pm IST

बिग बाजार एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। भारतीय रिटेल के इतिहास में पहली बार आप आटा, दाल और चावल के महाबचत ऑफर की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Big Bazaar Mahabachat Offer में आटा, दाल और चावल पर मिलेगी जबरदस्त छूट, प्री बुकिंग करने का मौका- India TV Hindi
Big Bazaar Mahabachat Offer में आटा, दाल और चावल पर मिलेगी जबरदस्त छूट, प्री बुकिंग करने का मौका Image Source : BIG BAZAAR

नई दिल्ली: बिग बाजार एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है। भारतीय रिटेल के इतिहास में पहली बार आप आटा, दाल और चावल के महाबचत ऑफर की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। प्री-बुकिंग किसी भी बिग बाजार स्टोर पर या ऑनलाइन बिग बाजार ऐप और shop.bigbazaar.com पर 31 जुलाई से 8 अगस्त तक की जा सकती है।

प्री-बुकिंग पर ग्राहक को 3000 रुपए का eGV मिलेगा। जिसे ग्राहक महाबचत के दौरान खरीदारी करने के लिए उपयोग कर सकते हैं और 5 किलो आटा, 1 किलो दाल और 1 किलो चावल मुफ्त की पेशकश का दावा कर सकते हैं। इस साल 9 से 15 अगस्त के बीच ग्राहक इस मेगा ऑफर और अतिरिक्त बैंक छूट के साथ फूड, फैशन, होम और इलेक्ट्रॉनिक्स में सभी सबसे बड़े सौदों और ऑफर्स का लाभ उठा पाएंगे। 

पवन सारदा, सीएमओ डिजिटल, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स, फ्यूचर ग्रुप ने कहा कि बिग बाजार का "महाबचत" साल के सबसे पसंदीदा इवेंट में से एक है। बिग बाजार में हमारा उद्देश्य हमेशा अपने ग्राहकों को अधिकतम छूट देना है। इस बार हमारे पास आटा, दाल और चावल के साथ इतनी मजबूत पेशकश है जो हर घर के लिए आवश्यक है। ऐसे में हम अपने ग्राहकों को इसे पहले से बुक करने का मौका देना चाहते थे। वास्तव में प्रत्येक क्षेत्र के लिए हम आटा, दाल और चावल के उनके सबसे पसंदीदा वेरिएंट देंगे।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा