1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. बच्‍चों से सिक्‍योर रखना है फोन तो तुरंत कर लें ये सेटिंग्‍स

बच्‍चों से सिक्‍योर रखना है फोन तो तुरंत कर लें ये सेटिंग्‍स

 Published : Jun 24, 2018 11:37 am IST,  Updated : Jun 24, 2018 11:37 am IST

स्‍मार्टफोन आज हमारे जीवन का खास हिस्‍सा है। हम उसके हमेशा अपने साथ रखते हैं। आज के समय में बच्‍चे शुरुआत से ही स्‍मार्टफोन प्रयोग कर देते हैं। आपके ऑफिस से आते ही आपके फोन पर बच्‍चों का कब्‍जा हो जाता है।

kids
 - India TV Hindi
kids  

स्‍मार्टफोन आज हमारे जीवन का खास हिस्‍सा है। हम उसके हमेशा अपने साथ रखते हैं। आज के समय में बच्‍चे शुरुआत से ही स्‍मार्टफोन प्रयोग कर देते हैं। आपके ऑफिस से आते ही आपके फोन पर बच्‍चों का कब्‍जा हो जाता है। वे वीडियो देखने और गेमिंग के लिए इसका खूब इस्‍तेमाल करने जलगे हैं। लेकिन बच्‍चों की यह मासूम हरकत कई बार आपके लिए परेशानी का सबब बन जाती है, कई बार अनजाने में आपके फोन का डेटा उड़ जाता है कभी गैर जरूरी नंबर डायल हो जाते हैं। यदि आप चाह रहे हैं कि आप बच्‍चे को फोन से अलग कर लेंगे तो यह शायद संभव नहीं। लेकिन आप अपने फोन में कुछ जरूरी सेटिंग जरूर कर सकते हैं जिससे न सिर्फ आपका फोन सुरक्षित हो जाएगा वहीं आपको गैर जरूरी मुसीबत भी नहीं झेलनी पड़ेगी। 

 
जरूरी एप को लॉक रखें
 
सभी स्‍मार्टफोन में स्‍क्रीन लॉक के साथ ही एप लॉक से जुड़े फीचर होते हैं। आप इन्‍हें इनेबल कर अपने फोन को बेसिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सैटिंग्‍स में जाकर सिक्‍योरिटी फीचर चुनना होगा। यहां पर आप फोन कॉलिंग, मैसेज, व्‍हाट्सएप, गैलरी जैसे जरूरी सिस्‍टम एप को सिक्‍योर कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक और पेमेंट वॉलेट एप को भी सिक्‍योर कर सकते हैं। 
 
नया अकाउंट बनाएं
 
आप अपने स्‍मार्टफोन में मल्‍टीपल अकाउंट रख सकते हैं। ऐसे में यदि आपके घर में बच्‍चे हैं और आपका स्‍मार्टफोन यूज करते हैं तो फोन के लिए नया गूगल अकाउंट बना लें। ऐसा कर आप अपने पब्लिक प्रोफाइल को सुरक्षित बना सकते हैं। साथ ही अपने स्‍मार्टफोन को बच्‍चे के अनुसार सेट भी कर सकते हैं। 
 
प्‍ले स्‍टोर को करें सिक्‍योर
 
अक्‍सर बच्‍चे गूगल प्‍ले स्‍टोर से कई एप डाउनलोड कर लेते हैं। जो कि आपके फोन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके लिए आप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर खास सेटिंग कर अपने फोन को बच्‍चों से बचा सकते हैं। इसके लिए गूगल प्‍ले स्‍टोर पर जाकर पेरेंटल कंट्रोल फीचर चुनना होगा। इसमें आप एक पिन सेट कर सकते हैं। जो कि बच्‍चे या किसी अनजान व्‍यक्ति से आपके प्‍ले स्‍टोर को सुरक्षित बनाता है।    
 
स्‍क्रीन पर टैंपर्ड ग्‍लास लगाएं

फोन की स्‍क्रीन इसका सबसे नाजुक हिस्‍सा होता है। ऐसे में इसे सुरक्षित रखना जरूरी होता है। जब आपका फोन बच्‍चा प्रयोग कर रहा है तो यह और भी जरूरी होता है। क्‍योंकि अक्‍सर बच्‍चे फोन को लापरवाही से पकड़ते हैं। फोन के गिरने से सिर्फ आपके फोन की स्‍क्रीन ही डैमेज नहीं होती लेकिन कई बार पूरा फोन खराब हो जाता है। ऐस में जरूरी है कि आप अपने फोन के हार्डवेयर की भी अच्‍छी तरह से सुरक्षा करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा