1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. 2017-18 के लिए भविष्‍य निधि पर मिलेगा 8.55 प्रतिशत ब्‍याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

2017-18 के लिए भविष्‍य निधि पर मिलेगा 8.55 प्रतिशत ब्‍याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 26, 2018 11:25 am IST,  Updated : May 26, 2018 11:25 am IST

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों से वित्त वर्ष 2017-18 के लिए पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में 8.55 प्रतिशत की दर से ब्‍याज राशि जमा कराने को कहा है।

epfo- India TV Hindi
epfo Image Source : EPFO

नई दिल्‍ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों से वित्त वर्ष 2017-18 के लिए पांच करोड़ अंशधारकों के खातों में 8.55 प्रतिशत की दर से ब्‍याज राशि जमा कराने को कहा है। यह वित्त वर्ष 2012-13 के बाद सबसे कम ब्‍याज दर है।

ईपीएफओ के 120 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालयों को लिखे पत्र के अनुसार श्रम मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार ने 2017-18 के लिए अंशधारकों के भविष्य निधि खातों में 8.55 प्रतिशत ब्याज देने को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में ईपीएफ पर 8.55 प्रतिशत ब्याज देने को मंजूरी दी थी। लेकिन कनार्टक चुनाव के कारण आचार संहिता लगे होने से इसे लागू नहीं किया जा सका। श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाले ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 21 फरवरी 2018 को हुई बैठक में वित्‍त वर्ष 2017-18 के लिए 8.55 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया था। 

श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए यह सिफारिश भेजी। हालांकि वित्त मंत्रालय की सहमति से इसे क्रियान्वित नहीं किया जा सका और बाद में 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव से पहले आचार सहिंता लगे होने के कारण इसमें और देरी हुई। 

ईपीएफओ ने 2016-17 के लिए 8.65 प्रतिशत ब्याज दिया था। वहीं 2015-16 में यह 8.8 प्रतिशत, 2014-15 और 2013-14 में 8.75 प्रतिशत था। वर्ष 2012-13 में ईपीएफओ ने 8.5 प्रतिशत ब्याज दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा