1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Flipkart Big shopping Days sale: इन स्‍मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्‍काउंट, ऑफर्स ऐसे जो हर ना को बदल देंगे हां में

Flipkart Big shopping Days sale: इन स्‍मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्‍काउंट, ऑफर्स ऐसे जो हर ना को बदल देंगे हां में

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 05, 2018 09:35 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 09:35 pm IST

6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाली फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष बचे हैं।

flipkart sale- India TV Hindi
flipkart sale Image Source : FLIPKART SALE

नई दिल्‍ली। 6 दिसंबर से 8 दिसंबर तक चलने वाली फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। इस सेल में फ्लिपकार्ट ऐसे ऑफर्स और डिस्‍काउंट पेश करने जा रही है, जो आपकी हर ना को हां में बदल देंगे। फैशन से लेकर फुटवियर तक, वॉच से लेकर कॉस्‍टमेटिक तक और फ्लाइट से लेकर फर्नीचर तक, हर चीज पर इतना भारी डिस्‍काउंट है कि आप अपने आप को शॉपिंग करने से रोक ही नहीं पाएंगे।

सबसे पहले हम आपको यहां फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बता देते हैं। यहां आप जीरो इंटरेस्‍ट के साथ नो-कॉस्‍ट ईएमआई पर शॉपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये शॉपिंग करने पर आपको 10 प्रतिशत का इंस्‍टैंट डिस्‍काउंट अतिरिक्‍त मिलेगा। फ्लिपकार्ट प्‍लस मेंबर्स को रोज सेल शुरू होने के 3 घंटे पहले शॉपिंग करने का मौका मिलेगा।

flipkart big shopping
Image Source : FLIPKART BIG SHOPPINGflipkart big shopping

फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में फोन रिचार्ज कराने और फ्लाइट बुक कराने पर भी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। 51 रुपए के रिचार्ज पर यहां फ्लैट 50 रुपए की छूट मिलेगी, वहीं फ्लाइट टिकट बुक कराने पर 10,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है।

अब हम बात करते हैं फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में स्‍मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्‍काउंट के बारे में। इस सेल में शाओमी के नंबर वन डुअल कैमरा स्‍मार्टफोन रेडमी नोट5 प्रो और रेडमी6 को भारी डिस्‍काउंट के साथ पेश किया जाएगा। रेडममी  नोट5 प्रो पर 2000 रुपए और रेडमी6 पर 1500 रुपए का डिस्‍काउंट यहां मिलेगा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्‍टैंट कैशबैक अलग से मिलेगा।

flipkart xiaomi
Image Source : FLIPKART XIAOMIflipkart xiaomi

हॉनर 9एन यहां 5 हजार रुपए के भारी डिस्‍काउंट के साथ बिकेगा। हॉनर 9एन की कीमत 13,999 रुपए है लेकिन फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में इसे केवल 8,999 रुपए में बिक्री के लिए रखा गया है। वहीं रियलमी ने भी अपने फोन को इस सेल में स्‍पेशल ऑफर और डिस्‍काउंट के साथ पेश किया है। रियलमी सी1 7,499 रुपए, रियलमी2 9,499 रुपए और रियलमी2 प्रो 13,990 रुपए में बेचा जाएगा।

flipkart realme
Image Source : FLIPKART REALMEflipkart realme

मोटोरोला ने अपने वनपावर को इस सेल में स्‍पेशल प्राइस पर बिक्री के लिए पेश किया है। वैसे इस फोन की कीमत 15,999 रुपए है, लेकिन इस सेल में यह फोन केवल 14,999 रुपए में बिकेगा। स्‍मार्ट टीवी की रेंज यहां 10,499 रुपए से शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा