1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पेट्रोल का भाव दिल्ली में 71 रुपए के पार, 70 रुपए में ऐसे कर सकते हैं खरीद

पेट्रोल का भाव दिल्ली में 71 रुपए के पार, 70 रुपए में ऐसे कर सकते हैं खरीद

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 14, 2018 11:52 am IST,  Updated : Jan 14, 2018 12:46 pm IST

अगर आप अपनी गाड़ी में भरवाए गए पेट्रोल और डीजल की पेमेंट डिजिटल माध्यम से करते हैं तो आपको 0.75 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

petrol and diesel- India TV Hindi
Get discount on petrol and diesel by using digital mode for payment

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एकतरफा तेजी का रुख बना हुआ है जिस वजह से घरेलू स्तर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ा रही है। डीजल के दाम जहां रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं वहीं पेट्रोल का दाम भी नया रिकॉर्ड बनाने के करीब है। रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.06 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है जो एक साल में सबसे अधिक दाम है।

हालांकि बढ़ी हुई कीमतों के बावजूद आप पेट्रोल और डीजल पर 0.75 प्रतिश का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी में भरवाए गए पेट्रोल और डीजल की पेमेंट डिजिटल माध्यम से करते हैं तो आपको 0.75 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। यानि दिल्ली में 71.06 रुपए में मिलने वाला तेल आपको 70.53 रुपए का मिलेगा। इसी तरह मुंबई में 78.94 रुपए में मिलने वाला तेल 78.34 रुपए में मिलेगा। साथ ही कोलकाता में 73.79 रुपए में बिक रहा तेल 73.23 रुपए और चेन्नई में 73.67 रुपए में बिकने वाला पेट्रोल 73.11 रुपए में मिलेगा।

डिजिटल पेमेंट के लिए आप अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ट भीम एप, पेटीएम या फिर किसी दूसरे डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा