1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. नवरात्र में हवाई यात्रा के दौरान खाने में मिलेगा नवरात्री भोजन, एयरलाइन कंपनी ने की घोषणा

नवरात्र में हवाई यात्रा के दौरान खाने में मिलेगा नवरात्री भोजन, एयरलाइन कंपनी ने की घोषणा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 08, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 03:24 pm IST

गो एयर ने इस बार नवरात्र के दौरान अपने यात्रियों को हवाई यात्रा के दौरान नवरात्री थाली चुनने का विकल्प दिया है।

नवरात्र में हवाई यात्रा के दौरान खाने में मिलेगा नवरात्रि भोजन, एयरलाइन कंपनी ने की घोषणा- India TV Hindi
नवरात्र में हवाई यात्रा के दौरान खाने में मिलेगा नवरात्रि भोजन, एयरलाइन कंपनी ने की घोषणा

मुंबई। नवरात्र के के समय अगर आप हवाई सफर पर दिए जाने वाले खाने से परहेज करते हैं तो इस बार ऐसा करने की जरूरत नहीं है। घरेलू स्तर पर उड़ान सेवाएं देने वाली बड़ी एयरलाइन कंपनी गो एयर ने इस बार नवरात्र के दौरान अपने यात्रियों को हवाई यात्रा के दौरान नवरात्रि थाली चुनने का विकल्प दिया है। इसके लिए आपको गो एयर का टिकत बुक करते समय नवरात्री थाली का चुनाव करना होगा।

गो एयर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑफर 21 सितंबर से लेकर 29 सितंबर तक कंपनी की सभी उड़ानों में उपलब्ध होगा लेकिन इसके लिए प्री बुकिंग कराना जरूरी है। खाने में नवरात्र से जुड़े दो व्यंजन, एक डिप और एक मीठा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

नवरात्र से जुड़े व्यंजनों में ढोकला, साबूदाना बड़ा, साबूदाना टिक्की, आलू भाजी और फल दिए जाएंगे, मिठाई में गुलाब जामुन, चावल की खीर या मखाना ड्राइ फ्रूट्स की खीर हो सकती है। यात्री ने अगर प्री बुकिंग में नवरात्री थाली की बुकिंग कराई है तो इस बुकिंग को वह कैंसिल नहीं कर सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा