1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. घर बैठे Ration Card में कर सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट, बस फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

घर बैठे Ration Card में कर सकते हैं मोबाइल नंबर अपडेट, बस फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 27, 2020 11:29 am IST,  Updated : Oct 27, 2020 11:29 am IST

मोबाइल नंबर अपडेट कराना बहुत ही आसान है। आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। अगर आपके कार्ड में कोई पुराना नंबर एंटर होगा तो आपको राशन से जुड़े अपडेट नहीं मिल पाएंगे।

How to change and update mobile number in Ration Card- India TV Hindi
How to change and update mobile number in Ration Card Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। राशन कार्ड एक ऐसा डॉक्युमेंट जिसकी मदद से आपको सरकार की ओर से फ्री में राशन मिलता है। अगर इस कार्ड पर आपके गलत नंबर डला हुआ है या फिर कोई पुराना नंबर एंटर है तो आपके लिए परेशानी हो सकती है। इसलिए आप फटाफट अपने राशन कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करा लें।

मोबाइल नंबर अपडेट कराना बहुत ही आसान है। आप ये काम घर बैठे ही कर सकते हैं। अगर आपके राशन कार्ड में कोई पुराना नंबर एंटर होगा तो आपको राशन से जुड़े अपडेट नहीं मिल पाएंगे। विभाग की तरफ से कई अपडेट मैसेज के जरिए कार्डधारकों तक पहुंचाए जाते हैं।  

राशन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें

  • सबसे पहले आप https://nfs.delhi.gov.in/Citizen/UpdateMobileNumber.aspx पर जाएं।
  • अब आप Update Your Registered Mobile Number पर क्लिक करें।
  • अब इसके नीचे दिए गए कॉलम में अपनी जानकारी भर दें।
  • यहां पहले कॉलम में आपको Aadhar Number of Head of Household/NFS ID लिखना होगा।
  • दूसरे कॉलम में राशन कार्ड नंबर लिखना होगा।
  • तीसरे कॉलम में परिवार के मुखिया का नाम लिखना होगा।
  • आखिरी कॉलम में आपको अपना नया मोबाइल नंबर लिखना होगा।  
  • अब Save पर क्लिक करें।
  • अब आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।  

1 जून से लागू हो गई One nation One Card योजना

बता दें देश में एक जून से 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत अब आप किसी भी राज्य में रहकर राशन खरीद सकते हैं। यानी आपको कहीं भी खाने के सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव में पहले से ही ये योजना लागू है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा