1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Indian Oil के पेट्रोल पंप पर जीत सकते हैं 2 करोड़ रुपये, फटाफट करें ये काम

Indian Oil के पेट्रोल पंप पर जीत सकते हैं 2 करोड़ रुपये, फटाफट करें ये काम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 17, 2021 01:54 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 01:54 pm IST

पेट्रोल डीजल की महंगाई के बीच देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी Indian Oil ने आपको करोड़पति बनाने के लिए खास ऑफर शुरू किया है।

Indian Oil के पेट्रोल पंप पर...- India TV Hindi
Indian Oil के पेट्रोल पंप पर जीत सकते हैं 2 करोड़ रुपये, फटाफट करें ये काम Image Source : INDIAN OIL

नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल की महंगाई के बीच देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी Indian Oil ने आपको करोड़पति बनाने के लिए खास ऑफर शुरू किया है। इंडियन ऑयल का यह ऑफर डीजल उपभोक्ताओं के लिए ही है। यानि इंडियन ऑयल (Indian Oil) के रिटेल आउटलेट्स पर डीजल भरवाकर आप 2 करोड़ की राशि जीत सकते हैं। ऐसे में यदि आपके पास डीजल वाहन है तो आप इस ऑफर में शामिल हो सकते हैं।

Indian Oil के इस ऑफर का नाम 'डीजल भरो, इनाम जीतो' है। कंपनी ने ट्वीट कर इस ऑफर की जानकारी दी है। इस ऑफर का लाभ 18 साल के उम्र से अधिक कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है। आइए जानते हैं इंडियन ऑयल के इस ऑफर के बारे में सब कुछ।

पढ़ें- भारतीय कंपनी Detel ने पेश किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जबर्दस्त हैं खूबियां

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

क्या है ऑफर?

इंडियन ऑयल ने इस ऑफर को डीजल भरो, इनाम जीतो  (Diesel Bharo, Inaam jeeto) नाम दिया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह ऑफर सिर्फ डीजल ग्राहकों के लिए है। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल के किसी रिटेल आउटलेट्स पर कम से कम 25 लीटर या उससे अधिक का डीजल खरीदना होगा। यहां जरूरी है कि आपको इसे एक ही बिल में खरीदना होगा। मतलब एक बार में ही आपको 25 लीटर डीजल खरीदना है। इसके अलग-अलग बिल नहीं होने चाहिए।

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

ऐसे हों ऑफर में शामिल

इंडियन ऑयल ने बताया कि 25 लीटर या उससे ज्यादा डीजल खरीदने के बाद आपको इंडियन ऑयल आउटलेट की ओर से एक बिल मिलेगा। उस पर एक बिल नंबर और डीलर कोड दिया होगा। उस कोड को 7799033333 नंबर पर SMS भेजना होगा। मैसेज भेजने के लिए सबसे पहले आपको डीलर कोड टाइप करना होगा इसके बाद स्पेस देनी होगी फिर बिल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद स्पेस देकर क्वांटिटी टाइप करनी होगी। आखिर में आपको यह मैसेज 7799033333 नंबर पर भेजना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा