1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Jio ने पेश किया 2020 हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर, जियो उपभोक्‍ताओं को एक साल तक मिलेगी अनलिमिटेड सर्विस

Jio ने पेश किया 2020 हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर, जियो उपभोक्‍ताओं को एक साल तक मिलेगी अनलिमिटेड सर्विस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 24, 2019 11:20 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 11:20 am IST

स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को जियो के 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा और जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी।

Jio unveils 2020 Happy New year offer- India TV Hindi
Jio unveils 2020 Happy New year offer

नई दिल्‍ली। रिलायंस जियो ने 2020 हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर को पेश किया है। इस ऑफर के तहत 2020 रुपए में स्‍मार्टफोन उपभोक्‍ताओं को एक साल तक अनलिमिटेड सर्विस की पेशकश की जाएगी। रिलायंस जियो का यह सीमित अवधि वाला ऑफर 24 दिसंबर से उपलब्‍ध होगा और यह जनवरी के पहले हफ्ते तक ही मिलेगा। यह ऑफर स्‍मार्टफोन के साथ ही साथ जियो फोन यूजर्स के लिए भी है।

स्‍मार्टफोन उपभोक्‍ताओं को जियो के 2020 हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर के तहत प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा और जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। अन्‍य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) के तहत 12,000 मिनट मिलेंगे। उपभोक्‍ताओं को जियो एप्‍स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्‍यूज सहित अन्‍य मुफ्त में उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

जियोफोन यूजर्स को 2020 रुपए में एक  नया जियोफोन दिया जाएगा जो 12 महीने की अनलिमिटेड सर्विस के साथ आएगा। जियोफोन यूजर्स को प्रतिदिन 0.5जीबी हाई स्‍पीड डाटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और जियो एप्‍स की सुविधा मिलेगी। इस प्‍लान की वैलेडिटी एक साल होगी।  

इसके अलावा, हाल ही में रिलायंस द्वारा पेश किए गए 98 रुपए वाले प्‍लान की वैधता अवधि 28 दिन की है और यह जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2जीबी डाटा, 300 एसएमएस और जियो एप्‍स के मुफ्त स‍ब्‍सक्रिप्‍शन के साथ आता है।

149 रुपए वाले प्‍लान में यूजर्स को जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्‍स, नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 एफयूपी मिनट, प्रति दिन 1 जीबी हाईस्‍पीड डाटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ ही साथ जियो एप्‍स की मुफ्त सुविधा मिलेगी। इस प्‍लान की वैलेडिटी 24 दिनों की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा