Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. LPG सिलेंडर मात्र 119 रुपए में पाने का आखिरी मौका, ऐसे उठाएं लाभ

LPG सिलेंडर मात्र 119 रुपए में पाने का आखिरी मौका, ऐसे उठाएं लाभ

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Mar 29, 2021 06:23 pm IST, Updated : Mar 30, 2021 06:15 pm IST

LPG सिलेंडर 119 रुपए में पाने का आपके पास आखिरी मौका है। 14.2 किलोग्राम वाले 794 रुपए के LPG सिलेंडर पर 700 रुपए का बड़ा कैशबैक मिल रहा है। यह ऑफर 31 मार्च तक है।LPG सिलेंडर 119 रुपए में पाने का आपके पास आखिरी मौका है। 14.2 किलोग्राम वाले 794 रुपए के LPG सिलेंडर पर 700 रुपए का बड़ा कैशबैक मिल रहा है। यह ऑफर 31 मार्च तक है।

LPG Gas Cylinder Booking Cashback Offer: LPG सिलेंडर 119 रुपए में पाने का आपके पास आखिरी मौका है, 14- India TV Paisa

LPG सिलेंडर मात्र 119 रुपए में पाने का आखिरी मौका, ऐसे उठाएं लाभ

नई दिल्ली: LPG सिलेंडर 119 रुपए में पाने का आपके पास आखिरी मौका है। 14.2 किलोग्राम वाले 794 रुपए के LPG सिलेंडर पर 700 रुपए का बड़ा कैशबैक मिल रहा है। यह ऑफर 31 मार्च तक है। आप भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको जल्द अप्लाई करना होगा। दरअसल Paytm से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर अधिकतम 700 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह कैशबैक उन लोगों के लिए है जो Paytm से पहली बार गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है। ऐसे में दिल्ली में 819 रुपए की कीमत वाला LPG गैस सिलेंडर आपको 119 रुपए में मिल सकता है। ऑफर मात्र 31 मार्च तक ही है। जिसमें कुछ ही दिन शेष बचे है। ऐसे में आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते है तो हम आपको बताते है कि क्या करना होगा। 

ऐसे करें बुकिंग

इसके लिए आपको Paytm के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। आपको Paytm के जरिये पेमेंट करना होगा। सिलेंडर का भुगतान करने के बाद Paytm वॉलेट में 700 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा।

इस नंबर से कराएं सिलेंडर की बुकिंग

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा। 

LPG सब्सिडी दोबारा शुरू करने का तरीका

LPG कनेक्शनधारकों को सरकार की ओर से 'पहल- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी' (PAHAL- DBTL) के माध्यम से सब्सिडी मिलती है। जो लोग सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं, बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदने में सक्षम हैं, वे इसे बाजार मूल्य पर खरीद सकते हैं। LPG सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता की सालाना आय 10 लाख रुपये तक या इससे कम होनी चाहिए।

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

  • आपको https://mylpg.in/index.aspx पर जाना होगा
  • यहां 17 डिजिट वाली LPG आईडी डालनी होगी। 
  • आईडी नहीं पता है तो पेट्रोलियम कंपनी का चुनाव कर कंज्यूमर नंबर और LPG डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है। 
  • LPG आईडी डालने के बाद सबमिट पर क्लिक कर कर प्रोसेस शुरू होगी।

ऑफलाइन कैसे करें सब्सिडी के लिए अप्लाई

  • उपभोक्ताओं को अपनी गैस एजेंसी जाकर एक एप्लीकेशन देनी होगी। 
  • गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से एक फॉर्म भरवाती है। 
  • इसके साथ आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, गैस कनेक्शन के पेपर्स और इनकम प्रूफ की एक कॉपी भी देनी होती है। 
  • LPG सब्सिडी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता की सालाना आय 10 लाख रुपये तक या इससे कम होनी चाहिए।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा जांच कराई जाएगी। 
  • सब कुछ ठीक पाया गया तो लगभग एक सप्ताह के अंदर उपभोक्ता की सब्सिडी बहाल कर दी जाएगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement