1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Alert: कार, मोटरसाइकिल चालक संभलकर चलाए वाहन, लॉकडाउन खुलने से पहले मंत्रालय ने दी चेतावनी

Alert: कार, मोटरसाइकिल चालक संभलकर चलाए वाहन, लॉकडाउन खुलने से पहले मंत्रालय ने दी चेतावनी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 06, 2021 08:40 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 08:40 pm IST

लॉकडाउन धीरे धीरे खुल रहा है। ऐसे में अब आप अपने वाहन से अपने काम पर जाने के लिए के लिए बाहर निकलेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन चालकों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

Alert: कार, मोटरसाइकिल चालक सावधान, लॉकडाउन खुलने से पहले मंत्रालय ने दी चेतावनी- India TV Hindi
Alert: कार, मोटरसाइकिल चालक सावधान, लॉकडाउन खुलने से पहले मंत्रालय ने दी चेतावनी Image Source : PTI

नई दिल्ली: लॉकडाउन धीरे धीरे खुल रहा है। ऐसे में अब आप अपने वाहन से अपने काम पर जाने के लिए के लिए बाहर निकलेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन चालकों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में अगर आपके पास भी कार, स्कूटर, मोटरसाइकिल है तो आप सावधान हो जाए। परिवहन ने यह चेतावनी आप लोगों के लिए ही जारी की है। 

अगर आपने गलती से कोई नियम तोड़ा फिर जैसे तेज गति में वाहन चलाना तो आपको छोड़ा नही जाएगा। आपका भारी चालान काट सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जा रही है कि यातायात नियमों का पालन करें। मंत्रालय ने वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों के लिए कहा है कि You only get 'ONE LIFE' in 'REAL WORLD' (इस रियल वर्ल्ड में आपको एक ही जिंदगी मिलेगी) ऐसे में वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना करें ऐसा करने से एक्सीडेंट के चांस बढ़ जाते है।

Alert: कार, मोटरसाइकिल चालक संभलकर चलाए वाहन, लॉकडाउन खुलने से पहले मंत्रालय ने दी चेतावनी
Image Source : ROAD TRANSPORT MINISTRYAlert: कार, मोटरसाइकिल चालक संभलकर चलाए वाहन, लॉकडाउन खुलने से पहले मंत्रालय ने दी चेतावनी

चालान Status पता करने का तरीका 

कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा चालान ऑनलाइन काट लिया गया है। इसकी सूचना अक्सर हमें एसएमएस के माध्यम से मिलती है। लेकिन कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि हमारा चालान कटा है या नहीं। अगर आपको नहीं पता कि इसका कैसे पता लगाया जाए। आत नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करते आप अपने E-Challan स्टेटस का पता कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट पर मौजूद चेक चालान स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आपको स्क्रीन पर चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL) के ऑप्शन दिखाई देगें।
  • यहां पर आपको वाहन नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • अब आपको यहां अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा
  • इसके बाद आपको 'Get Detail' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका चालान कटा है या नहीं 

E-Challan जमा करने का प्रोसेस

  • आपको चालान के आगे दिए गए 'Pay Now' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा
  • इसके बाद आपके राज्य की ई-चालान पेमेंट वेबसाइट स्क्रीन पर खुल जाएगी
  • फिर आपको 'Next' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आपके पेज पर पेमेंट कंफर्मेशन का पेज खुलकर सामने आ जाएगा 
  • इसके  बाद आपको 'Proceed' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा 
  • अब आप डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट कर सकते हैं 
  • पेमेंट करते ही आपका चालान जमा हो जाएगा 

ट्रैफिक नियमों की लिस्ट देखें

अपराध

पहले चालान या जुर्माना

अब चालान या जुर्माना

सामान्य (177)

100 रूपये

500 रूपये

रेड रेगुलेशन नियम का उल्लंघन (177A)

100 रूपये

500 रूपये

अथॉरिटी के आदेश की अवहेलना (179)

500 रूपये

2000रूपये

अनाधिकृत गाड़ी बिना लाइसेसं चलाना (180)

1000रूपये

5000 रूपये

अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग (182)

500 रूपये

10000 रूपये

बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना (181)

500रूपये

5000 रूपये

ओवर साइज वाहन (182B)

 

5000 रूपये

ओवर स्पीडिंग (183)    

400 रूपये

1000 रूपये

खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना(184)

1000 रूपये

5000 रूपये

शराब पीकर गाड़ी चलाना (185)

2000रूपये

10000 रूपये

रेसिंग और तेज़ गति से गाड़ी चलाना (189)

500 रूपये

5000 रूपये

ओवर लोडिंग (194)

2  हज़ार रूपये और 10000 रूपये प्रति टन अतिरिक्त

20 हज़ार रूपये और 2 हज़ार रूपये प्रति टन

सीट बेल्ट (194B)

100 रूपये

1000 रूपये

बिना पर्मिट के गाड़ी चलाना (192A)

5 हज़ार रूपये तक

10 हज़ार रूपये तक

लाइसेंस कंडीशन का उल्लंघन (193)

कुछ भी नहीं

25 हज़ार रूपये से 1 लाख रूपये तक

पैसेंजर की ओवर लोडिंग (194A)

कुछ भी नहीं

1000 रूपये प्रति पेसेंजर

दोपहिया वाहन पर ओवर लोडिंग

100 रूपये

2 हज़ार रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द

हेलमेट न पहनने पर

100 रूपये

1000 रूपये और तीन महीने के लिए लाइसेंस  रद्द

एमरजेंसी वाहन को रास्ता न देने पर (194E)

कुछ भी नहीं

     10000 रूपये

बिना इंशोरेंस के गाड़ी चलाने पर (196)

1000 रूपये

2000 रूपये

दस्तावेज़ों को लगाने की अधिकारियो की शक्ति   (206)

 कुछ भी नहीं

183,184,185,189,190,194c,194D 194Eके तहत ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द किया जायेगा

अधिकारियो को लागू करने से किये गए अपराध (210B)

कुछ भी नहीं

सम्बंधित अनुभाग के तहत दो बार जुर्माना

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा